News By:Pulse24 News Desk
उत्तरप्रदेश- कानपुर से एक घटना सामने आ रही है,जिसमें एक ऑटो चालक ने महिला यात्री को मदद का झांसा देकर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
दरअसल श्रावस्ती की रहने वाली 40 वर्षीय एक महिला 21 सितंबर को वह रोडवेज बस से कानपुर आई थी। इस दौरान उसका पर्स चोरी हो गया। इससे परेशान होकर शहीद झकरकटी पर बैठकर रोने लगी। इस दौरान एक आटो चालक आया और साहनुभूति दिखाते हुए महिला को स्टेशन छोड़ने की बात कही। इस दौरान पूछताछ में आटो चालक ने बजरिया खटिकाना निवासी अपना नाम मंगू लाल बताया। इसके बाद वह मदद का झांसा देकर करीब रात में 10:30 बजे आटो में बैठाकर अपने घर ले गया। इसके बाद घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
इससे महिला सहम गई और आटो चालक ने उसे कमरे में बंद करके देर रात तक कई बार दुष्कर्म किया, महिला किसी तरह वहां से भागकर बजरिया थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। लेकिन इस दौरान आटो चालक अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गया।
पुलिस ने महिला की एफआईआर नहीं दर्ज की और टरका दिया जब मामला आलाधिकारियों तक पहुँचा तो उसके बाद बजरिया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया, डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि दो लोगो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।