News By:Pulse24 News Desk
खबर यूपी के कानपुर में स्थित महाराजपुर थानाक्षेत्र के पुरवामीर गांव से है। जहां घर में सो रही एक महिला की ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई। जिसमें एक 9 साल की बच्ची भी घायल हुई है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़े- पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक लाख का इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार
बताया गया कि महिला अपनी 9 साल की पोती के साथ सो रही थी। और किसी ने ईट से दोनों पर हमला किया, जिसमें महिला की मौत हो गई , जबकि उसकी पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद घायल बच्ची को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। सूचना के मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।