NEWS BY: Pulse24 News
दमोह , मध्य प्रदेश – दमोह तेंदूखेड़ा होली धुडेली अवसर पर शहर व जिले भर में होली मिलन समारोह जारी रहा। शहर के जटाशंकर स्थित मंदिर लखन पटेल के द्वारा निवास पर होली मिलन समारोह रखा गया। जिसमें मंत्री धर्मेंद्र सिंह जयंत मलैया, दमोह सांसद राहुल सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और दमोह जिले वाली शामिल हो रहे हैं। इधर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यालय में भी होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। साथ ही शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रही । कलेक्टर कोचर व पुलिस अधीक्षक श्री सोमवंशी शहर और चौराहो -तिराहो पर जाकर जानकारी ली।