NEWS BY: Pulse24 News
हजारीबाग , झारखण्ड – जिला मत्स्य कार्यालय, हजारीबाग द्वारा 4 दिसंबर को तिलैया जलाशय में मत्स्य अंगुलिका संचयन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोकेश बारंगे,आईएएस, सहायक समाहर्ता की उपस्थिति में कुल 8 लाख मत्स्य अंगुलिकाओं का सफलतापूर्वक संचयन किया गया। कार्यक्रम के दौरान, श्री लोकेश बारंगे ने केज प्रणाली में मत्स्य पालन का भी निरीक्षण किया। यह प्रणाली जलाशय में मछलियों का पालन नियंत्रित और वैज्ञानिक तरीके से करने के लिए एक आधुनिक तकनीक है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मत्स्यपालकों के प्रयासों की सराहना की और इस तकनीक को और अधिक प्रोत्साहित करने की बात कही।