• Home
  • झारखंड
  • दुर्गा पूजा का 81 फीट का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र
Image

दुर्गा पूजा का 81 फीट का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

बड़कागांव , झारखण्ड –– प्रखंड में दुर्गा पूजा कमेटी के नेतृत्व में भक्तगण प्रखंड में कई स्थानों में दुर्गा पूजा भब्य तरीके से पंडाल बनाकर व सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरण व आर्केस्ट्रा ड्रामा एवं स्थानीय नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया जाता हैं।
प्रखंड में अम्बाजीत के दुर्गा पूजा का इतिहास 105 वर्ष पुराना है। कहा जाता है कि प्रखंड में पहली बार जब दुर्गा पूजा आरंभ की गई थी। उस समय दुर्गा मंडप खपरैल का था।अब धीरे-धीरे परिवर्तित किया गया है। उस समय लोग ढोल, नगाड़ा,घंटा , मंजिरा के साथ जुलूस निकालते हुए प्रतिमा का विसर्जन करते थे। लेकिन अब डीजे साउंड की तेज धुनों ने अमनी जगह ले ली है।

प्रखंड के किस गांव में कब हुआ दुर्गा पूजा की शुरुआत –

1.यहां दुर्गा पूजा सबसे पहले प्रखंड के सर्वप्रथम अंबाजीत गांव में 1919 ईस्वी में देवधारी सिंह व सुरेंद्र नाथ मिश्रा, श्रीनाथ सिंह, नारायण दास एवं अन्य ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा का शुभारंभ हुआ था।

2.नापोखुर्द में 1932 में दुर्गा पूजा का शुभारंभ पूर्व मुखिया श्यामलाल साव, गालों साव, बचु साव, तीनों के पिता स्वर्गीय गंदोरी साव, मित्र भूवन साव के अलावा अन्य ग्रामीणों के सहयोग से पूर्ण हुआ।

3.1949 ईस्वी में बड़कागांव मुख्यालय में नेतलाल महतो, नरसिंह प्रसाद ,डोमन रविदास ,कनी साव, धूपन महतो, रामलाल मिस्त्री के अलावा अन्य कई विशिष्ट लोगों के सहयोग से धूमधाम से पूजा का शुभारंभ हुआ था।

4.1952 ईस्वी में गोंदलपूरा गांव में बुद्धिनाथ महतो , राजेश्वर पाठक, बुलाकी गोप ,महादेव महतो,शखी महतो, लटू महतो, गोवर्धन महतो एवं अन्य ग्रामीणों ने पूजा का शुरुआत कराया।

5.1965 ईस्वी में उरूब गांव में लोकनाथ सिंह, दशरथ सिंह, चरण देव सिंह, निर्मल सिंह, तपेश्वर सिंह, तथा अन्य के पहल पर पूजा शुरू हुई।

6.1968 ईस्वी में बादम में विदेशी महतो, बाबूलाल महतो ,जगदेव महतो, विदेशी महतो ,झम्मन महतो, के प्रयास से अश्वनी दुर्गा पूजा का शुभारंभ कराया गया था।

7.1969 ईस्वी में हरली में रामचरण महतो ,तिलक महतो , लालू महतो के एवं ग्रामीणों ने दुर्गा पूजा का शुभारंभ किया गया था।

8.1980 में सांढ़ से खेमन महतो, फलेन्द्र महतो,मुरलीधर दांगी, मनोहर प्रसाद दांगी,खिरोधर प्रसाद,नरेश महतो, गांगो महतो,गणेश रविदास के पहल पर नवरात्र दुर्गा पूजा शुरू हुई थी ।

9.2005 महुगाई कला में भूत पूर्व मुखिया खिरोधर साव, चेतलाल राम, केदार गोप,इंदर साव एवं ग्रामीणों ने मिलकर दुर्गा पूजा का शुभारंभ कराया था।

10.बरवाडीह गांव में 2012 में दुर्गा पूजा का शुभारंभ धनु प्रसाद निराला , कैलाश कुमार राणा , बालेश्वर साव, रीजन साव ,जलाल साव, विशेश्वर साव ,बालो साव, निरंजन साहू के अलावा अन्य ग्रामीणों का सराहनीय योगदान से शुरु हुआ था।

11.2014 में शुकुलखपिया गांव में रामसुचित शुक्ला,शिक्षक सुधाकर नाथ पांडेय, रामकृष्ण शुक्ला, रामकिशोर शुक्ला, संतोष पांडेय, महावीर चौधरी, बीगल चौधरी सहित ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा पूजा शुभारंभ किया गया।

इस बार बड़कागांव के थाना के बगल स्थित बाजार कांड में 81 फीट का भव्य पंडाल बनाकर मां अंबे दुर्गा पूजा समिति के द्वारा शुरुआत किया जा रहा है जो बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

यह भी पढें – जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय में कांग्रेस कोर कमेटी मिलन समारोह का आयोजन

जिसमे बिंदेश्वर उर्फ बिंदु दांगी ,दमोदर प्रसाद मेहता,झमन प्रसाद, द्वारका महतो, रामधनी महतो ,पिंटू गुप्ता , बालेश्वर कुमार , कीनू महतो, बीगल किशोर महतो , राज किशोर कुमार सोनी,डॉ धनेश्वर प्रासाद , यदु प्रासाद दाँगी , टूकन महतो, बिंदु गुप्ता , बसंत तिवारी, हुलास प्रासाद दाँगी, सोहन महतो , दर्शन महतो , जयहिंद महतो, शंकर मेहता , मनोहर महतो , बिनोद महतो, अरविन्द साव ,राजेश साव, प्रकाश महतो , रवींद्र कुमार, नारायण महतो ,अनिल कुमार, नरेश कुमार, सोलंकी कुमार, नर्सिंग महतो, योगेन्द्र कुमार मेहता, सत्यजीत विद्या अलंकार , ऋषभ जयसवाल, मनोज महतो , सहेश कुमार , अवध किशोर कुमार , बंधु महतो, बसंत तिवारी, घनश्याम जायसवाल, राहुल तिवारी शिव शंकर उर्फ शिबू मेहता, जोगेंद्र महतो सहित ग्रमीणों के सहयोग से भव्य रूप से बंगाल के कलाकारों द्वारा पंडाल बनाकर पूजा का शुभारंभ किया जा रहा है।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025
1 Comments Text

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *