News By:Pulse24 News Desk
देवप्रयाग-बीती रात 8 बजे करीब बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धोलीधार देवप्रयाग के पास एक गाड़ी के खाई में गिर जाने की घटना सामने आई। जिसके बाद थाना देवप्रयाग को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पूरे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचे।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि उनके साथ तहसीलदार देवप्रयाग भी मौके पर पहुंचे। पुलिस जवानों ने घटनास्थल पर पहुंच और करीब 100 मीटर गहरी खाई से एक व्यक्ति का रेस्क्यू किया। जो की घटना स्थल पर ही मृत अवस्था में पाया गया।
यह भी पढ़े-दतिया: 14 वर्षीय राजवीर की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार
बताया कि मृतक व्यक्ति की पहचान चंडीगढ़ निवासी 37 वर्षीय सूरज मदान पुत्र चरणजीत सिंह मदान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति दिल्ली से चमोली जा रहा था। तभी अचानक रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। बताया कि सूचना मृतक के घर वालों को भी दे दी गई है। जिसके बाद शव को श्रीनगर बेस हॉस्पिटल में लाया गया। जहां पंचायत नामा की कार्रवाई चल रही है ।