News By:Pulse24 News Desk
काशीपुर मे शनिवार सुबह काशीपुर के प्रतापपुर के निवासी दो सगे भाइयों के बीच झगडा हो गया। जिसके बाद दोनो भाईयों के बीच हातापाई हो गई। जिसके बाद झगडे में एक पक्ष का एक व्यक्ति और उसके दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना होने के बाद घायल अवस्था में पिता और पुत्र सरकारी अस्पताल इलाज के लिए पहुंचे।
पिता और पुत्र और का असपताल में इलाज के लिए मना पर दिया गया। पिता-पुत्र ने अस्पताल कर्मियों पर उन्हें भर्ती ना करने का आरोप लगाया और अस्पताल के बाहर ही लेट कर धरना देना शुरू कर दिया। वही सूचना पर बसपा के नगर अध्यक्ष एमए राहुल और कांग्रेस नेता राशिद फारूखी भी मौक़े पर पहुंच गए और सीएमएस से वार्ता की। जिसके बाद उन पिता-पुत्रों को अस्पताल में भर्ती किया गया।उधर सीएमएस खेमपाल ने बताया कि सर्जन डॉक्टर के मौक़े पर न होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया था। अब दोनो को भर्ती किया कर लिया गया है।
यह भी पढ़े-कोर विश्वविद्यालय ने मनाया प्रथम दीक्षांत समारोह
इस घटना ने काशीपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। यह स्पष्ट है कि मरीजों की आपातकालीन स्थिति में तत्काल इलाज उपलब्ध होना अत्यंत आवश्यक है, और ऐसे मामलों में राजनीति का हस्तक्षेप भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। घायल पिता-पुत्र की स्थिति और उनकी सुरक्षा को सुनिश्चित करना प्राथमिकता होनी चाहिए।