News By:Pulse24 News Desk
झारखंड-गुरुवार को भाजपा के संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, और जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने आगामी 02 अक्टूबर 2024 को होने वाले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल गांधी मैदान का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने झारखंड पुलिस एकेडमी के हेलीपेड और विनोबा भावे विश्वविद्यालय के ग्राउंड का भी अवलोकन किया। कार्यक्रम स्थल पर टेंट और पंडाल का कार्य प्रारंभ हो चुका है, और जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है।
यह भी पढ़े-बारिश से “बुबला” के खराब होने से करोड़ों का नुकसान, खारवा समाज ने सरकार से मदद की मांग की
यह कार्यक्रम झारखंड के सभी 6 मंडलों में चल रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा के समापन के लिए आयोजित किया जा रहा है। सभी नेताओं ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संतोष व्यक्त किया।