NEWS BY: Pulse24 News
छुरिया , छत्तीसगढ़ – भाजपा के संगठन चुनाव मंडल अध्यक्ष चुनाव में स्थानीय साहू धर्मशाला में चुनाव प्रभारी मूलचंद लोधी , जिला महामंत्री रविन्द्र वैष्णव , जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डड़सेना , मंडल अध्यक्ष अजय पटेल , सहित बूथ अध्यक्ष शामिल होंगे। प्रदेश भाजपा संगठन ने मंडल अध्यक्ष के 35 से 45 वर्ष आयु सीमा तय करने से कई दावेदारों में निराशा है। भाजपा संगठन चुनाव आम सहमति से कराने पर पार्टी का पूरा ध्यान है। एक दर्जन से अधिक दावेदार हैं
भाजपा संगठन ने आम सहमति से चुनाव संपन्न करने को कोर कमेटी का गठन किया है। बूथ अध्यक्ष से रायशुमारी के बाद ही मंडल अध्यक्ष की घोषणा की जाएगी।