• Home
  • झारखंड
  • मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया मेले का आयोजन
Image

मकर संक्रांति के अवसर पर किया गया मेले का आयोजन

Spread the love

दारू , झारखण्ड – दीग़वार में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी चंडी स्थान में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पंचायत के मुखिया महेंद्र मुर्मू ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष 2004 में इसकी शुरूआत प्रखंड के लगभग सभी पंचायत ने मिलकर की थी। उसके बाद लगातार यहां मेले का आयोजन किया जा रहा है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि हमारे पूर्वजों का इस स्थान से आस्था जुड़ा है जो पहले यहां पूजा पाठ किया करते थे अब धीरे-धीरे इसे एक बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेले में दान के रूप में जो भी राशि प्राप्त होता है उसे अभी विशाल शिव मंदिर निर्मित करने में लगाया जा रहा है। ये अर्धनिर्मित मंदिर जल्द बनकर तैयार हो जाएगा

दिगवार पंचायत अंतर्गत कंजिया स्थित चंडीस्थान वर्षों से आस्था का केंद्र रहा है:- पहले लोग अपने आप मन्नत मांगा करते थे और प्रसाद के रूप सेवई का भोग लगाते थे। वहीं वर्तमान समय मे मन्नते पूरी होने पर लोग नारियल मुर्गा व बकरे की बली देते है। वहीं प्रखंड के इरगा में मंगलवार को मां चंडी के दर्शन में उमड़े श्रद्धालु। इस अवसर पर खेल मैदान परिसर में मेला का आयोजन किया गया। सबसे पहले मां चंडी की पूजा अर्चना किया गया। वहीं मां चंडी के दर्शन के सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह पहुँचे। वहीं इरगा मेले को सफल बनाने के लिए बसंत राम, प्रदीप कुशवाहा, शंभू राणा, भुवनेश्वर यादव, बद्री राणा, दीपक कुशवाहा, राजेंद्र पासवान, देव नारायण कुशवाहा, बुधन कुशवाहा, विनय पासवान, सूरज कुशवाहा, कैलाश कुशवाहा, अशोक पासवान, महेश राणा, रमेश राणा, विनोद राणा, सरोज राणा, बासुदेव राणा, राजाराम, विकास प्रसाद, दीपक ठाकुर, सुनील राणा सहित सैकड़ों लोग लगे हुए थे।

मेले में प्रखंड क्षेत्र के अलावे चुरचू, सदर, इचाक व टाटीझरिया प्रखंड से काफी संख्या में लोग मां चंडी का दर्शन करने व मेले का आनंद लेने पहुंचे थे। मेले में घरेलू सामान बिक्री व मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाया गया था। मेले को सफल बनाने में मुखिया महेंद्र मुर्मू, बालेश्वर गोप, प्रदीप कुमार, जितेंद्र यादव, रामचन्द्र मुर्मू, प्रदीप पासवान, कृष्ण कांत देव, सहित कई लोग शामिल थे। दिगवार के कंजिया में मेला में दारू थाना प्रभारी सफीक खान के नेतृत्त्व में दारू पुलिस व आंगो थानां पुलिस पैनी नजर बनाए हुए है।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 4, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *