News By:Pulse24 News Desk
केरेडारी, हजारीबाग- हजारीबाग जिला के केरेडारी एवं बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित प्राचीन मां अष्टभुजी मंदिर कंडाबेर माता स्थान में शारदीय नवरात्रि के साथ पतरा खूर्द देवी मण्डप में भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि के रूप बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद वशिष्ठ अतिथि में पूर्व कृषि मंत्री योगेन्द्र साव, प्रखंड प्रमुख सुनिता देवी पंचायत मुखिया दिनेश साव कलश यात्रा में सम्मिलित हुवे।
इस दौरान पतरा खुर्द कमिटी के द्वारा आए हुए अतिथियों को भगवा अंग वस्त्र देकर सम्मानित के साथ पुरजोर स्वागत किया गया। बता दें इस वर्ष शारदीय नवरात्रि 03 अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर नौ दिनों तक चलने वाला ये महापर्व देवी दुर्गा की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है। मां अष्टभुजी ज्योतिषाचार्य उमेश पाठक ने बताया की मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा होती है।
यह भी पढ़े-नकुड पुलिस ने दो गौ तस्करों को पहुँचाया जेल
शारदीय नवरात्रि हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। नवरात्र के पावन दिनों में मन्दिर एवं घर में विशेष रूप से कलश स्थापना, अखंड ज्योति और कन्या पूजन जैसी धार्मिक क्रियाएं की जाती हैं। वही कंडाबेर माता स्थान में 10 दोनों तक भव्य भंडारा का आयोजन किया जा रहा है। जिसका व्यवस्थापक में विधायक अंबा प्रसाद एवं मुखिया दिनेश साव सहित पूजा समिति के सदस्य शामिल हैं।