NEWS BY: Pulse24 News
केरेडारी , झारखण्ड – केरेडारी क्षेत्र में बढ़ती हुई शीतलहरी ठंड को देखते हुए हेवई पंचायत के सभी वृद्ध असहाय लोगों के बीच एनटीपीसी के द्वारा मुखिया भारती देवी के नेतृत्व में कंबल का वितरण किया गया। जिनलोगो को कंबल उपलब्ध कराया गया उनमें उगन महतो छट्ठू महतो अर्जुन महतो प्रयाग महतो विमली देवी मोहम्मद रफीक मोहम्मद अमजद चुन्नी महतो सुकर महतो हेमाली महतो तालेश्वर महतो बुधनी देवी फागुन राम सुकरी देवी समेत अन्य जरूरतमंद लोग उपस्थित थे।कंबल का वितरण एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना केरेडारी द्वारा तकरीबन 100 कंबल उपलब्ध कराया गया था जिसका वितरण मंगलवार के दिन हेवई पंचायत क्षेत्र में बुजुर्ग महिलाएं एवं बुजुर्ग पुरुषों के बीच वितरित किया गया। मौके पर एनटीपीसी के अधिकारी समेत समाजसेवी अमित कुमार दुबे अनिल कुशवाहा गुलाब राम महावीर महतो समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।