केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत के गांवों में पहला दिन रविवार शाम के 05 बज कर 02 मिनट पर डुबते सूर्य को अर्घ्य तथा दिन सोमवार सुबह 06 बज कर 06 मिनट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर चार दिवसीय छठ महापर्व प्रखंड क्षेत्र के केरेडारी, कंडाबेर, बारियातु, गर्री कलां, बेलतु, हेवई, बेंगवरी, पाण्डु, पचड़ा, चट्टी बरियातु, सलगा, मनातु, कराली, बुंडू, पताल, पेटो पंचायत के गांवों के छठ घाटों में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। जिसमे पंचायत के कई जनप्रतिनिधि एवं कई समाजसेवी बुद्धिजीवी बढ़-चढ कर भाग लिया, और छठ महापर्व में छठ व्रतियों को फल नारियल देकर उत्साहित कर शोभा बढ़ाया। और पुण्य की भागी बना। बता दें छठ पूजा का चौथा दिन बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। इस दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। इस दिन महिलाएं छठी मईया और सूर्य भगवान की आराधना करते हैं और अपनी संतान की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं।

विधायक अंबा प्रसाद के बैनर तले भी प्रखंड क्षेत्र में छठ व्रतियों को नारियल फल वितरित किया गया

बारियातु पंचायत के देवरिया खूर्द में विधायक अंबा प्रसाद के बैनर तले वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता जो हिंदू धर्म में बढ़-चढ़ के हिस्सा लेने वाला सलामत अंसारी छठ व्रतियों को नारियल वितरण किया। तथा कांग्रेस के पंचायत अध्यक्ष बालेश्वर साव ने भी पांडेपुर और बारियातु के छठ व्रतियों को नारियल और फल वितरित के अलावे प्रखंड क्षेत्र में सपोर्टर अंबा प्रसाद के कार्यकर्ताओं के द्वारा नारियल फल का वितरण किया गया। और छठ व्रतियों को शुभकामनाएं दिया गया।

प्रखंड के पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं समाजसेवीयो ने भी छठ पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव ने अपने पंचायत क्षेत्र के पतरा खुर्द, कंडाबेर गांव में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी रविवार को छठ व्रतियों के बीच फल नारियल पूजा सामग्री वितरीत किया। और पंचायत वासियों को छठ महापर्व का हार्दिक शुभकामनाएं दिया।
वही बारियातु के पंचायत मुखिया नीतू कुमारी भी छठ व्रतियों को नारियल, फल, वितरण किया और अंग वस्त्र दे कर छठ व्रतियों को सम्मानित किया।


वही पाण्डु पंचायत मुखिया सकीबा खातून द्वारा पिछले साल की भांति इस साल भी रविवार को बालेदेवरी, नकटीचट्टी, तरहेसा, पाण्डु पंचायत क्षेत्र के महिला छठ व्रतियों के बीच फल, नारियल, अनानास, सेव, संतरा, आदि पूजा सामग्री वितरण किया गया।और पंचायत वासियों को शुभकामनाएं दिया। तथा बेलतु पंचायत मुखिया जितनी देवी गर्री कलां पंचायत मुखिया हितनारायण साव सहित प्रखंड के सभी पंचायत मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य एवं समाजसेवीयो ने प्रखंड वासियों को छठ व्रत का हार्दिक शुभकामनाएं दिया।

कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी ने भी पीछे नहीं रहे बढ़ चढ़कर हिस्सा लिए

कंडाबेर के जय श्री राम क्लब, हरि साव पिता सुखनाथ साव के द्वारा नारियल वितरण किया गया। तथा पूजा के लिए गन्ने दूध का भी वितरीत किया गया। वही बारियातु गांव में लाइट एवं डेकोरेशन योगेंद्र कुमार उर्फ छोटू साहेब कुमार के सौजन्य से किया गया।

रिपोर्ट – अशोक बंटी राज

By Shivani

error: Content is protected !!