NEWS BY: Pulse24 News
मध्य प्रदेश – मध्य प्रदेश में आरटीओ के कांस्टेबल रहे सौरभ शर्मा के यहां हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए लोकायुक्त की टीम ने बताया कि सौरभ शर्मा, शरद जायसवाल और चेतन गौर को आरोपी बनाया है। इनके ठिकानों पर हुई छापेमारी में लगभग 8000 करोड़ रुपए की संपत्ति बरामद हुई है। सौरभ शर्मा की पत्नी, मां, दोस्त शरद जायसवाल और चेतन सिंह गौर को सम्मन जारी कर दिया गया है। मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गई है। इसके साथ ही सौरभ शर्मा और उसके सहयोगी चेतन गौर के खिलाफ ईडी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं चेतन के पास मिली डायरी में उन पैसों का भी जिक्र है जो राज्य के सभी जिलों के आरटीओ विभाग और चेक पोस्ट से हर महीने इकट्ठा किए गए थे। इन पैसों को अधिकारियों और राजनेताओं तक पहुंचाने का विवरण भी डायरी में दर्ज है। सौरभ ने अपना अधिकांश काला धन अपने विश्वासपात्र चेतन सिंह के जरिए छिपा रखा था। चेतन सिंह के नाम पर उन्होंने एवीरियल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी में मछली पालन का ठेका लिया और अपनी मां और पत्नी के नाम पर जयपुरिया स्कूल की फ्रेंचाइजी भी ली।