NEWS BY: Pulse24 News
टोडाभीम , राजस्थान – नाहरखोहरा रोड़ पर लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। नगर पालिका के अधिकारियों व अध्यक्ष अमृत मीणा का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं है। प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान नियमों की धज्जियां उड़ रही है। उप जिला कलेक्टर पूजा मीना नहीं दे रही ध्यान सड़कों पर गंदगी का पानी किस तरह बह रहा है। आसपास के मकानों को गंदगी से भारी परेशानी हो रही है। गंदगी और दुर्गन्ध से बीमार लोगों का भी अपने घरों में जीना मुहाल हो रहा है , परंतु नगर पालिका के अधिकारियों का इस तरफ बिल्कुल ध्यान नहीं है। नगरपालिका के द्वारा शौचालय बनाए गए परंतु उसका लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय पर गेट नहीं होने से गंदगी का आलम चारों तरफ दिख रहा है परंतु नगर पालिका लाखों रुपए लगाकर भी लोगों को शौचालय का फायदा नहीं मिल पा रहा है। नाहरखोहरा रोड़ शौचालय की हालत खराब है। सड़कों पर गंदगी का आलम है पर प्रशासन नहीं सुन रहा है। टोडाभीम प्रशासन का बुरा हाल है। रोड़ पर दोनों साइड की नालियां कचरे से भरी हुईं हैं , गंदगी का पानी सड़कों पर बह रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को स्कूल में जाने के लिए बहुत तकलीफ होती है परंतु प्रशासन मौन बनकर बैठा है।