News By:Pulse24 News Desk
हापुड़ , यूपी – पितृविसर्जनी अमावस्या पर भारी संख्या में उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ की तीर्थंनगरी पर गढ़मुतेश्वर बृजघाट पहुंचे श्रद्धालुओ ने गढ़ गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।
बता दें कि मन में अपने पितरों के लिए आस्था लिए दिल्ली , राजस्थान , हरियाणा और उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से भारी संख्या मे पहुँचे श्रद्धालुगढ़ गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
आपको बता दें कि हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार पितृविसर्जनी अमावस्या का बड़ा खास महत्व माना गया हैं। पितृ अमावस्या पर गंगा स्नान करके श्रद्धालु अपने पितरों की शांति के लिए पिंड दान, तर्पण व उनकी आत्माओं की पूर्ण शांति के लिए के लिए पूजा-पाठ कर प्रार्थना करते हैं।
माना यह भी गया है कि जिन लोगों को अपने पित्रों की मृत्यु तिथि का पता नहीं होता है , वह भी पितृ पक्ष अमावस्या पर उनका श्राद्ध करते हैं।
पितृ पक्ष अमावस्या को अश्विन अमावस्या व दर्श अमावस्या के साथ-साथ सर्व पितृ पक्ष अमावस्या भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री राहत कोष से CM ने वितरित की क्षतिपूर्ति राशि
कई राज्यों से भारी संख्या मे पहुँचे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन की तरफ से पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। महिला श्रद्धालुओं के लिए अलग से चेंजिग रूम की व्यवस्था की गयी है जिससे महिला श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से परेशानियों का सामना ना करना पड़े।
इस दिन का न केवल श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक महत्व है, बल्कि यह समाज में पारिवारिक संबंधों और पितरों के प्रति सम्मान को भी दिखाता है।