NEWS BY: Pulse24 News
दुगड्डा , उत्तराखंड – दुगड्डा बलूनी क्लासेज खेल सुविधा केन्द्र का उद्घाटन पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत और नगर पालिका अध्यक्ष शांति बिष्ट द्वारा किया गया,पूर्व सैनिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेन्द्र पाल सिंह रावत एक बेहद विनम्र और सरल स्वभाव के राजनेता हैं भारतीय सेना में रहकर देश और समाज के लिए उनके मन में बेहद महत्वपूर्ण भाव हैं जिसके चलते आज कोटद्वार ही नही बल्कि यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में भी लोग उनको आमंत्रित कर रहे हैं सम्मान दे रहे हैं, विगत दिवस बलूनी क्लासेज खेल सुविधा केंद्र के उद्घाटन के अवसर पर श्रीमती शांति बिष्ट, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद दुगड्डा से शिष्टाचार भेंट हुई। यह भेंट न केवल नगर पालिका परिषद और दुगड्डा के पूर्व सैनिकों की समस्याओं के निराकरण का माध्यम और संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करेगी, बल्कि यह क्षेत्र में विकास की नई दिशा की ओर भी संकेत करती है।नगर पालिका परिषद की भूमिका क्षेत्र के विकास में बहुत महत्वपूर्ण होती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाएं जैसे कि जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़कें और शिक्षा उपलब्ध हों, नगर पालिका परिषद कार्य करती है।हमें आशा है कि श्रीमती शांति बिष्ट के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद दुगड्डा और बलूनी क्लासेज के बीच सहयोग से क्षेत्र में विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे।