NEWS BY: Pulse24 News
बेरमो , झारखंड – बेरमो प्रखंड अंतर्गत बिनोद बिहारी महतो चॉक मकोली मोड़ पर बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आपको बता दें कि झारखंड आंदोलन के पुरोधा की आज पुण्यतिथि है, वे राजनीतिज्ञ, वकील और संस्कृत प्रेमी थे। झारखंड आंदोलन के पुरोधा कहे जाने वाले तथा पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले बिनोद बिहारी महतो की आज जगह – जगह पुण्यतिथि मनाई जा रही है।
उनके नेतृत्व में बेरमो कोयलांचल के विस्थापितों के लिए कई महत्वपूर्ण समझौतें हुए, इसीको लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा फुसरो के नगर अध्यक्ष दीपक महतो और नगर उपाध्यक्ष भोलू खान के नेतृत्व में जेएमएम के सभी कार्यकर्ता की उपस्थिति में पुन्यतिथि मनाई गई।