NewsBy-Pulse24 News Desk
उत्तराखंड- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा के लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता से संवाद स्थापित किया।
मुख्यमंत्री के आगमन पर स्थानीय जनता ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया, और कुमाऊनी एवं थारूवटी नृत्य प्रस्तुत कर अपनी खुशी का इज़हार किया। इस भव्य स्वागत से मुख्यमंत्री ने अभिभूत होकर स्थानीय संस्कृति की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनता को दीपावली, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व खुशियों और भाईचारे का प्रतीक हैं, और हमें मिलकर इन्हें मनाना चाहिए।
साथ ही, मुख्यमंत्री ने जनता की समस्याओं को सुनने के बाद उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, ताकि लोगों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं मिल सकें।
यह भी पढ़ें- हापुड़ में त्योहारों के दौरान सुरक्षा के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक की पैदल गश्त
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा की, जिससे जनता को आगामी योजनाओं की जानकारी मिली। यह दौरा मुख्यमंत्री की विकास योजनाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और स्थानीय जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी उजागर करता है।