NEWS BY: Pulse24 News
झारखंड-बेरमो प्रखंड अंतर्गत श्री कृष्ण चेतना परिषद का मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन 20 जनवरी को कल्याण मंडप करगली मे किया जायेगा। उक्त बात की जानकारी श्री कृष्ण चेतना परिषद बेरमो के संयोजक भारत सदस्य कमोद प्रसाद ,सदस्य जवाहरलाल यादव आदि ने करगली के कल्याण मंडप करगली में प्रेस वार्ता कर जानकारी दि।
भारत यादव कमोद प्रसाद ने कहा कि झारखंड में यादव समाज को सिर्फ और सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिए उपयोग किया जाता है पर इस बार पूरे झारखंड में संजय यादव को यादव समाज ने प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया है वही संजय यादव विधानसभा चुनाव जीत कर झारखंड में मंत्री बने इससे यादव समाज में काफी खुशी है वहीं पूरे बेरमो के समाज के लोगों के साथ कल मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें समाज में हो रहे कुरीतियों को लेकर चर्चा किया जाएगा और शिक्षा को लेकर कैसे बढ़ावा दिया जाए। समाज में इस पर चर्चा किया जाएगा। कहा कि कार्यक्रम में मंत्री संजय यादव बेरमो के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम में श्री कृष्ण चेतना परिषद के सभी सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।