NEWS BY: Pulse24 News
आगरा , उत्तर प्रदेश – दिनांक 30/12/2024 को आगरा कॉलेज आगरा की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तहत यमुना किनारे स्वयंसेवको के सहयोग से स्वछता पखवाड़ा (यमुना स्वछता) अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रवीर सिंह जी ने इकाई के स्वयंसेवको को स्वछता पखवाड़ा (यमुना स्वछता) अभियान का महत्व बताते हुए स्वयंसेवको को जागरूक किया और अभियान के तहत नज़दीकी यमुना किनारे अभियान चलाया और 18 किलो प्लास्टिक एकत्रित की। साथ ही पॉली बेग, बोतल, अन्य प्लास्टिक और कचरा को एकत्रित किया गया। उपरोक्त अभियान में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चन्द्रवीर सिंह जी का सहयोग रहा, साथ ही स्वयंसेवक मोहम्मद कादिर, आदित्य सिंह और मुस्तकीम और स्वयंसेविका देविका गुप्ता का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा।