NEWS BY: Pulse24 News
केरेडारी , झारखण्ड – केरेडारी प्रखंड के एनटीपीसी पकरी बरवाडीह नॉर्थ वेस्ट अंतर्गत प्रभावित एवं विस्थापित क्षेत्र के कंडाबेर गांव में 300 कंबल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम परियोजना प्रमुख फैज तैयब निर्देशानुसार ठंड को देकते हुए किया गया। एनटीपीसी सामुदायिक विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है और इसी क्रम में बूढ़े और जरूरतमंद लोगों को इस कपकपाती ठंड से बचाने के लिए उन्हें कंबल दे रही है। परियोजना प्रमुख फ़ैज़ तैयब ने सामुदायिक विकास कार्यों से जुड़े अपने साथियों को सलाह भी दी की वो जरूरत मंद लोगों को ठंड से बचाने के प्रयास में कार्यरत रहे। इसी को लेकर कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव के नेतृत्व में पंचायत भवन के परिसर में एनटीपीसी के सौजन्य से कंबल वितरण किया गया। सीएसआर व आर &आर विभाग के अपर प्रबंधक प्रशांत सिंह ने भी बूढ़े और असहाय लोगों के बीच कंबल बांटने के लिए अपने टीम को सलाह दी। वृद्ध पुरूष और महिलाएं ने कंबल पा कर खुश हुए। उन्होनें एनटीपीसी से आग्रह भी किया कि आगे भी इसी तरह से उन्हें मदद किया जाए। ग्रामीणों ने कंबल पा कर एनटीपीसी को धन्यवाद दिया। और कहा ठंड में बेसहारों का सहारा मिला है। इस दौरान कंडाबेर पंचायत मुखिया दिनेश साव एनटीपीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी कमला रजक , कार्यपालक रजनीश कुमार, कुलदीप ओझा बजरंगी कुमार, अर्चना कुमारी, सहित अन्य लोग मौजूद थे।