Image

कांग्रेसियों की मांग के आगे नगर निगम प्रशासन झुका

Spread the love

बरेली , उत्तर प्रदेश – पिछले 7 दिनों से जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा चौकी चौराहे पर गांधी प्रतिमा पर आमरण अनशन चल रहा था जो कि आज समाप्त हो गया। इस आमरण अनशन के पीछे की वजह नगर निगम द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चौकी चौराहे का सौन्द्रिकरण करना था, इसीलिए लगभग 6 माह पूर्व इस चौराहे से देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को हटा दिया गया था कांग्रेसियों की मांग थी कि 6 माह से स्मार्ट सिटी का कार्य करने वाली संस्था ने पंडित जवाहरलाल नेहरू का अपमान करते हुए उनकी प्रतिमा को एक ऐसे स्थान पर रखा हुआ है जहां पर कूड़े का ढेर लगा हुआ है।

इसको लेकर कांग्रेसियों ने 7 दिन तक आमरण अनशन किया, तब जाकर नगर निगम प्रशासन द्वारा उनकी मांग पर विचार करते हुए इन कांग्रेसियों से मुलाकात की गई मुलाकात में नगर आयुक्त और स्मार्ट सिटी का कार्य देख रहे मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव कुमार मौर्य ने कांग्रेसियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही स्मार्ट सिटी का कार्य पूर्ण होने जा रहा है। कार्य पूर्ण होते ही देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा को पुनः स्थापित कर दिया जाएगा। अपनी मांग पर नगर निगम द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के अनुरूप कांग्रेसियों ने आज आमरण अनशन आठवें दिन अपना अनशन समाप्त कर दिया। इस अवसर पर नगर आयुक्त द्वारा अनशन पर बैठे हुए सभी कांग्रेसियों को जूस पिलाकर उनका अनशन समाप्त कराया गया।


Spread the love

Releated Posts

शिव शक्ति अखाड़ा ने निकाली सशस्त्र पद यात्रा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News कन्नौज , उत्तर प्रदेश – शिव शक्ति अखाड़ा ने निकाली सशस्त्र पद…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

श्रद्धांजलि सभा में टूटी दलीय सीमाएं

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देवरिया , उत्तर प्रदेश – देवरिया जनपद के करजहां में समाजवादी पार्टी…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaFeb 25, 2025

ओएनजीसी के सहयोग से एकोहम फाउंडेशन ने दिए सेफ्टी किट

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News प्रयागराज , उत्तर प्रदेश – उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ चल…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaFeb 21, 2025

“मिशन शक्ति” अभियान फेज-5 के विशेष अभियान के तहत किया जा रहा है जागरुक

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News जनपद फिरोजाबाद के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व समस्त…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaFeb 6, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *