NEWS BY: Pulse24 News
हजारीबाग के केरेडारी थाना परिसर में शनिवार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण से सरस्वती पूजा मनाने को लेकर शांति समिति की बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल तथा संचालन थाना प्रभारी विवेक कुमार ने किया। वही बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, जेएलकेएम नेता बालेश्वर कुमार, कंडाबेर मुखिया सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष दिनेश साव आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज शाहा, दक्षिणी जिला परिषद अनीता सिंह, पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव, समेत कई गन्यमान लोग उपस्थित हुवे। जिला प्रशासन के गाइडलाइंस की जानकारी समिति के सदस्यों को दिशा-निर्देश देते हुवे अंचल अधिकारी राम रतन वर्णवाल ने कहा की गाइडलाइंस के मुताबिक डीजे पर अश्लील गीतों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। इसलिए पूजा कमेटी के लोग इसे गंभीरता से लें। बीडीओ विवेक कुमार ने कहा कि पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान भक्त सुरक्षित रहे इसे लेकर शाम से पूर्व ही प्रतिमा विसर्जन करेंगे। जबकि पूजा के दौरान बेहतर व्यवस्था एवं शांति के लिए वालिंटियर नियुक्त करेंगे ताकि शांति पूर्ण तरीके से पूजा सम्पन्न हो सके। वही थाना प्रभारी विवेक कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान पुलिस प्रशासन तत्परता के साथ लोगों की सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेगी। जुलूस में अश्लील गीत बजाने और सोसल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे उन्होंने खासकर युवाओं को नशा सेवन से बचने की अपील की। साथ ही कोई अप्रिय घटना होने पर पुलिस प्रशासन को सुचित करने की बात कही।