News By:Pulse24 News Desk
उत्तराखंड प्रदेश के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही गर्ववती महिलाओ की गोद भराई एवं पोषण अभियान के अंतर्गरत काशीपुर के खड़कपुर देवीपुरा वैशाली कॉलोनी स्थित केसरी मंडप में राष्ट्रीय शोषण माह के होने वाले कार्यक्रमों के अंतर्गत 15 महिलाओं की गोद भराई , 7 बच्चों को अन्नप्राशन और 10 धात्री महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का वितरण प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक के द्वारा किया गया।
जिसमें गर्भवती महिलाओं धात्री महिलाओं को क्षेत्रीय सुपरवाइजर जानकी कश्यप द्वारा विभिन्न योजनाओं के संबंध में जानकारी देते हुए बताया की भाजपा सरकार के द्वारा हर वार्ड मंडल मे एक सितंबर से तीस सितंबर तक पोषण अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमे गर्वभति महिलाओ के स्वास्थ्य के लिए खाने पीने की जानकारी दी जाती है ।
यह भी पढ़े- भाजपा के सदस्यता अभियान में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को जोड़ने की पहल
पोशाक पोषक तत्वों जैसे मोटा अनाज में प्रोटीन विटामिन फाइबर्स केमिकल्स आदि होते हैं उनका अपने बच्चों को और स्वयं भी सेवन करें । इसके अलावा अन्य कई प्रकार की जानकारी इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री गुरविंदर सिंह चंडोक और मुख्य समाजसेवी प्रकाश नेगी , पार्षद विजेंद्र पाल सिंह ,पूर्व प्रधान महेंद्र सिंह के अतिरिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मौजूद रही।