NEWS BY: Pulse24 News
जींद , हरियाणा – जींद में कडाके की ठंड अब कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। तापमान में गिरावट का दौर भी जारी है। शुक्रवार को दोपहर तक आंशिक बादल छाए रहे और मौसम का मिजाज भी काफी ठंडा बना रहा। हालांकि दोपहर बाद सूर्य देवता ने आसमान से दर्शन दिए तो लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 75 प्रतिशत और हवा की गति 3 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड से निजात मिलने के कोई आसार नहीं है। ठंड में ड्यूटी पर जा रहे कर्मचारियों ने कहा कि ठंड की वजह से उन्हें काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें आने जाने में भी दिकत हो रही है क्योकि धुंध इतनी ज्यादा पड़ रही है जिससे कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा की जहां उनको 30 मिनट लगते थे ऑफिस में पहुंचने में 30 मिनट लगते थे वहीं अब 1 घंटा लग रहा है।