NEWS BY: Pulse24 News
वलसाड , गुजरात – गुजरात के वलसाड जिले के मीरा बैंकवेट वापी में तिरंगा सेल्यूट संगठन की गुजरात प्रांत की कार्यबारी बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए लीडर्स और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव उत्तम भाई पटेल ने कहा कि तिरंगा सेल्यूट संगठन देश की एकता और अखंडता के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्रीयता की भावना से जोड़ना है। बैठक में संगठन के फाउंडर और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भाई ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तिरंगा सेल्यूट संगठन देश के लिए एक महत्वपूर्ण काम कर रहा है। बैठक में अमरीश प्रजापति को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गुजरात के रूप में नियुक्त किया गया।