NEWS BY: Pulse24 News
कोसीकलां , उत्तर प्रदेश – शहर के गांधी चिकित्सालय में विगत सप्ताह से पञ्च यज्ञ प्रचारिणी सभा के तत्वावधान में चल रहे त्रिवेद पारायण महायज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में दो सत्रों में चल रहे यज्ञ में आहुतियां दिलवाई गई। मुख्य अतिथि वृंदावन से पधारे पंडित विपिन बिहारी आर्य ने प्रवचन में बताया कि वेद कल्याण करने वाली वाणी एवं ज्ञान है। वेद का ज्ञान सब मनुष्यों के पढ़ने व पाठ करने के लिए है। वेद ज्ञान से लाभ तब होता है, जब हम वेद की शिक्षाओं के अनुसार कार्य करते है। वरिष्ठ समाजसेवी कमल किशोर वार्ष्णेय ने यज्ञ कार्यों की प्रशंसा की। बताया कि ऐसे कार्यों से सभी का कल्याण होता है। इस अवसर पर कन्हैयालाल गोयल, जमुना प्रसाद मिश्रा, प्रदीप लोहकना, लोकेश चौधरी, दीपक जायसवाल, घनश्याम सिंह, राजकुमार शर्मा, गौरव आदि उपस्थित रहे।