दारू भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न।

दारू भाजपा मंडल कार्यसमिति बैठक सम्पन्न।

Spread the love

Pulse 24 News
दारू / हजारीबाग

दिनेश कुमार की रिपोट।

दारु- भारतीय जनता पार्टी दारू मंडल कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को देवदयाल स्मृति भवन झुमरा में सम्पन्न हुआ । बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री सह दारू मंडल प्रभारी अरिवंद सिकरवार थे। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अशोक कुशवाहा व संचालन संजय कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजली कर किया गया। कार्यकर्ताओ द्वारा मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक में मुख्य रूप से संगठन को मजबूत बनाने हेतु चर्चा किया गया। विधानसभा चुनाव को अधिक से अधिक भाजपा के पक्ष में प्रचार प्रसार करते हुए लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प लेते हुए सदर व बरकट्ठा विधानसभा से अपने उम्मीदवार को जिताने का सभी ने संकल्प लिया। साथ ही संगठन पर विशेष चर्चा करते हुए अधिक से अधिक लाभुकों से संपर्क करें और मोदी जी की उपलब्धि को जन जन तक पहुंचाने का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर शत्रुंजय प्रसाद, किसुन प्रसाद,रंजीत सिन्हा, सुरेश प्रसाद्, बलदेव बाबू ,धनपत प्रसाद, सोनी कुशवाहा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *