NEWS BY: Pulse24 News
वाराणसी , उत्तर प्रदेश – देश भर में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम है। वाराणसी में शहर से लेकर गांव तक राष्ट्रीय पर्व का उत्साह नजर आ रहा हैं। जिले के सरकारी और निजी भवनों में भव्य सजावट कर गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। वहीं कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम एस राजलिंगम ने देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया और देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए शपथ लिया गया। डीएम ने इस दौरान कुछ लोगों को सम्मानित भी किया और कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया।