News By:Pulse24 News Desk
झारखंड- बेरमो के मकौली चौक पर दीपक महतो के नेतृत्व में बिनोद बिहारी महतो की 101वीं जयंती का आयोजन किया गया। ज्मुसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष हिरालाल मांझी और महाप्रबंधक रंजन सिन्हा उपस्थित रहे।
बिनोद बिहारी महतो ने “पढ़ो और लड़ो” का नारा देकर सामाजिक न्याय और शिक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। 4 फरवरी 1973 को, उन्होंने अलग झारखंड राज्य की स्थापना के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा का गठन किया। उनकी इस लड़ाई का परिणाम 2000 में प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा झारखंड राज्य की घोषणा के रूप में सामने आया।
कार्यक्रम के दौरान महाप्रबंधक रंजन सिन्हा ने कहा की, “बिनोद बिहारी महतो ने सिर्फ शिक्षा के लिए नहीं, बल्कि सामाजिक कुरीतियों और महाजनी शोषण के खिलाफ भी आवाज उठाई। उन्होंने लोगों को जागरूक किया और उनके साथ मिलकर आंदोलन चलाया। यही वजह है कि धनबाद और आसपास के जिलों के गांव आज काफी जागरूक हो चुके हैं।”
यह भी पढ़े- मसूरी पुलिस ने जिला बदर अपराधी को किया गिरफ्तार, फायरिंग में घायल
इस अवसर पर दीपक महतो ने महतो की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और सभी उपस्थित लोगों से उनके योगदान को याद करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने की अपील की। समारोह में क्षेत्रीय निवासियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महतो के विचारों को अपनी जिंदगी में लागू करने का संकल्प लिया।