• Home
  • हरियाणा
  • प्रकाश पर्व की खुशी में नगर कीर्तन का हुआ आयोजन
Image

प्रकाश पर्व की खुशी में नगर कीर्तन का हुआ आयोजन

Spread the love

जींद , हरियाणा – कलगीधर पातशाह गुरू गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में रविवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब में सुजज्जित श्री गुरू ग्रन्थ साहिब जी के समक्ष माथा टेक कर अपनी खुशी का इजहार किया। गुरूघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे व सेवादार अपने गुरू के आगमन की खुशी में फूलों की वर्षा करते चल रहे थे तथा सुखमनी सेवा सोसायटी की सेवादार आगे-आगे झाडू की सेवा कर रहे थे। जबकि गुरू तेग बहादुर शब्दी जत्था पालकी साहिब के पीछे अन्य गुरुद्वारों के शब्दी जत्थों एवं संगतों के सहयोग से शब्द कीर्तन गायन करते हुए चल रहे थे। सुखमनी सेवा सोसायटी का जत्था श्री सुखमनी साहिब की बानी का जाप करते चल रहा था तथा स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई जसबीर सिंह रमदसिया का जत्था निरोल बाणी का शब्द कीर्तन गायन करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। दिल्ली से आए फोरटीन मिलिट्री बैंड ने भी नगर कीर्तन को चार चांद लगा रखे थे।

नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा गतका दल के सेवादारों व श्री गुरु तेग बहादुर गतका दल की छोटी-छोटी लड़कियों ने तलवार बाजी, युद्धकला व लाठी चलाने तथा आत्मरक्षा के शानदार अपने अपने जौहर दिखाए। पंजाब से विशेष रूप से मंगवाए गए म्युजिकल ग्रुप ने गुरू गोबिंद सिंह की शहादत से संबंधित धार्मिक गीत सुना कर संगतों का मन मोह लिया। समूचे नगर कीर्तन का नेतृत्व जत्थेदार बाबा मान सिंह व शिरोमणि शहीद भाई दयाला,  निहंग सिंह जत्थेबंदी, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अपने दलबल के साथ घोड़ों पर सवार होकर कर रहे थे।  


Spread the love

Releated Posts

“चंडीगढ़ मेयर चुनाव: भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने क्रॉस वोटिंग से जीती मेयर की कुर्सी”

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News  चंडीगढ़- चंडीगढ़ के मेयर चुनाव में भाजपा की हरप्रीत कौर बबला ने…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaJan 30, 2025

डीएसपी नारायणगढ़ ने गणतंत्र दिवस पर फहराया झंडा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News नारायणगढ़ , हरियाणा – नारायणगढ़ उप मंडल 26 जनवरी समारोह में नारायणगढ़…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaJan 29, 2025

गणतंत्र दिवस समारोह पर झांकियां निकाली

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News अंबाला , हरियाणा – नारायणगढ़ उप मंडल 26 जनवरी समारोह समरोम लाया…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaJan 27, 2025

गणतंत्रता दिवस पर सतपाल राणा ने ध्वजारोहण किया

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News  आज गणतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सर्वजातीय पंचायत के अध्यक्ष सतपाल राणा…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaJan 26, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *