NEWS BY: Pulse24 News
बड़कागांव , झारखण्ड – बड़कागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत बधरिया में नवस्थापित सोनबरसा बस्ती में हो रहे वैदिक श्री श्री 1008 श्री शिव शक्ति हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ एवं सत्संग प्रवचन का विराट आयोजन को लेकर कलश यात्रा निकाला गया। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला – पुरुष भाग लिए। कलश यात्रा नवस्थापित सोनबरसा बस्ती के नवनिर्मित मंदिर से प्रारंभ होकर प्रेम नगर, रेंजर ऑफिस, बड़कागांव मुख्य चौक और थाना होते हुए सिरमा नदी में विधिवत गंगा – वरुण पूजा अर्चना के बाद कलश में जल भर गया। बता दें कि यह महायज्ञ 20 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ आचार्य वेद पंडित जयनंदन मिश्रा, ऋषि राज वेद व्यास मिश्रा एवं काशी के विद्वानों के सहयोग से यज्ञ हवन संपन्न किया जाएगा। वहीं 21 फरवरी को देवी ज्योति शास्त्री (छोटे सरकार) एवं हलचल बाबा (बक्सर) के द्वारा कथा प्रवचन कहा जाएगा। आए भक्तों की मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए मेले का आयोजन भी किया गया है। कलश यात्रा में मुख्य रूप से संरक्षक विवेक कु सोनी, अध्यक्ष सुरेंद्र कु साव, सचिव चोहन साव, कोषाध्यक्ष मुकेश कु साव, उमेश कुमार, बसंत साव, जगरनाथ साव, दीपक कु साव, महेंद्र साव, रामा साव, कृष्णा साव, द्वारका साव, सुनील साव, अशोक साव, अनिल कुमार, रवि कुमार, पप्पू सोनी, अर्जुन साव, रिझन साव, जागेश्वर साव, भीम कुमार, जयकरण साव, नागेश्वर साव, बालेश्वर साव, अंजन कुमार, रामदास कुमार, आदित्य कुमार, दुलारचंद राम, तिलेश्वर साव, मनोज साव, रंजीत साव, सुनील राम, रोहित कुमार, देवा कुमार, अजय कुमार, अमित सोनी, दीपू सोनी, आनन्द राणा, अजय राही के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे।