NEWS BY: Pulse24 News
गौतमबुद्धनगर , उत्तर प्रदेश – गौतम बुध नगर के ग्राम हुकम सिंह का नगला में भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया की महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने कुछ पद भी दिए और वहां के किसान और मजदूर से अपील की , कि अगर आपको कोई भी परेशानी है या कोई अधिकारी आपकी नहीं सुनता है तो बिना संकोच हमारे पास आ सकते हैं। किसानों की कई मांगों मांग को लेकर प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी ने कहा आज किसान बहुत परेशान है, सरकार को उनकी मांग जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए। हम आपको विश्वास दिलाते हैं आपकी समस्या का समाधान जल्द से जल्द करने की कोशिश करेंगे। संजय सोलंकी ने कहा भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया एक ऐसा संगठन है जो निस्वार्थ किसानों मजदूरों गरीबों की सेवा के लिए हमेशा आगे रहता है। इस मौके पर महापंचायत में प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी , मंडल उपाध्यक्ष कनक सिंह , जिला अध्यक्ष गौतम बुद्ध नगर संजीव सिवाया , बुलंदशहर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र लाठर , हापुड़ जिला अध्यक्ष योगेश शर्मा , युवा जिला अध्यक्ष विजय तेवतिया , जिला प्रभारी सचिन तेवतिया , जिला अध्यक्ष अलीगढ़ भगवत शर्मा , जिला उपाध्यक्ष गौरव डगर , मोहित , मनोज तेवतिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।