NEWS BY: Pulse24 News
छुरिया , छत्तीसगढ़ – छुरिया भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष की घोषणा साहू धर्मशाला में चुनाव अधिकारी मूलचंद लोधी द्वारा 3 बजे किया जायेगा। छुरिया भाजपा से अलग हुए गैदाटोला मंडल का चुनाव अधिकारी पूर्व विधायक विनोद खांडेकर गैंदाटोला करेंगे। बताया जा रहा है प्रदेश चुनाव अधिकारी द्वारा सूची फायनल के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषणा किया जाना है। छुरिया मंडल अध्यक्ष पद के लिए 7 दावेदार सामने आए थे , वहीं गैंदाटोल 2 ही दावेदार सामने आए थे। भाजपा कोर कमेटी के मोहर लगाने के बाद आज घोषणा की जा रही है। संगठन बैठक की तैयारी में संगठन नेता सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।