• Home
  • झारखंड
  • मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Image

मनोज धान एवं प्रभात कुमार को दी गई भावभीनी विदाई

Spread the love

NEWS BY: Pulse24 News

हजारीबाग , झारखण्ड – विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शुक्रवार शाम को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार मंडल, परीक्षा विभाग में सहायक मनोज धान एवं भौतिकी विभाग में सहायक श्री प्रभात कुमार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने शॉल उढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह और पौधा भेंट कर उनका अभिवादन किया। अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पवन कुमार पोद्दार ने कहा कि यह तीनों साथी अपने कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे। इन्होंने कर्तव्य का पालन मुस्तैदी से किया। यह लोग सौभाग्यशाली है कि बिना दाग के सेवा को पूर्ण किया। अब यह चिंता और चाहत से परे शहंशाह की श्रेणी में आ चुके हैं। उन्होंने आगे कहा “मैं आप सबकी स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। आप सदैव विश्वविद्यालय को मन में रखें, भूले नहीं। यह विश्वविद्यालय आपको कभी नहीं भूलेगा।” कुलपति ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि विश्वविद्यालय मे इनका कोई लंबित काम रुके नहीं।

अपना विचार व्यक्त करते हुए डॉ अशोक कुमार मंडल ने कहा कि उन्होंने 105 रुपया वेतन पर सेवा प्रारंभ की थी। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना एवं इतिहास विभाग के अध्यक्ष के अपने कार्यकाल को याद किया। उन्होंने कहा कि कोई भी काम छोटा नहीं होता है। ज्ञात हो की डॉ अशोक कुमार मंडल चाहते तो विभागाध्यक्ष के रूप में अवकाश प्राप्त करते। लेकिन उन्होंने पद प्राप्त करने से इनकार करते हुए विद्यार्थियों के साथ अपने अंतिम के महीना को बिताना श्रेयस्कर समझा। मनोज कुमार धन ने बताया कि वह स्थापना काल से ही इस विश्वविद्यालय की सेवा में है। सब दिन परीक्षा विभाग में ही रहे। उन्होंने अपने कार्य पर संतोष व्यक्त किया की परीक्षा विभाग जैसे कठिन विभाग में कार्य करने के बावजूद आज वह बेदाग अवकाश प्राप्त कर रहे हैं।

अपने संबोधन में प्रभात कुमार ने बताया की उनका सिर्फ अपने कार्यों से मतलब रहा। समय पर विभाग पहुंचना और अपने विभागीय कार्यों का निष्पादन करना उनकी पहचान सी बन गई थी। कार्यक्रम को विश्वविद्यालय के पदाधिकारी एवं शिक्षकों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन विश्वविद्यालय के कुलानुशासक प्रोफेसर मिथिलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर अच्छी संख्या में पदाधिकारी, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं इतिहास विभाग के शोधार्थी तथा विद्यार्थी उपस्थित हुए। इससे पूर्व इतिहास विभाग में डॉ अशोक कुमार मंडल के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ हितेंद्र अनुपम ने किया।


Spread the love

Releated Posts

विश्व क्षय रोग दिवस पर एनटीपीसी केरेडारी और चट्टी बरियातु को मिला ‘निक्षय मित्र’ सम्मान

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News केरेडारी , झारखण्ड – विश्व क्षय रोग (टीबी) दिवस के अवसर पर…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 25, 2025

3 दिवसीय पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ

Spread the love

Spread the love‌‌NEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – तिसरी प्रखंड के गांधी मैदान में 3 दिवसीय…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 20, 2025

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया गया आयोजन

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News गिरिडीह , झारखंड – गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड स्थित बेलवाना पंचायत…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaMar 5, 2025

प्राण प्रतिष्ठा रुद्र महायज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News बड़कागांव , झारखण्ड – बड़कागांव पूर्वी पंचायत अंतर्गत बधरिया में नवस्थापित सोनबरसा…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaFeb 21, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *