NEWS BY: Pulse24 News
“महाकुंभ 2025 का शुभारंभ आज सुबह के स्नान से हो गया है,सुबह 5.27 बजे ब्रह्म मुहूर्त से श्रद्धालु संगम तट पर स्नान कर रहे हैं। करीब 60 लाख लोग इसमें डुबकी लगा चुके हैं। इस बार का कुंभ आस्था और आधुनिकता का संगम है। हम लोगों ने पारंपरिक पुलिस व्यवस्था से हटकर तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल कर श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था दी है।
आज पुष्प वर्षा भी होगी। सब कुछ सुचारू और निर्बाध रूप से चल रहा है। इस बार कुंभ भव्य, दिव्य, डिजिटल और सुरक्षित हो, इसके लिए सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।” – उत्तर प्रदेश के DGP प्रशांत कुमार ने बताया