News By:Pulse24 News Desk
उत्तरप्रदेश- ही में देवबंद में यति नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मुसलमानों समुदाय केै लोगों ने प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन तब हुआ जब यति नरसिंहानंद सरस्वती ने गाजियाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान हजरत मोहम्मद के खिलाफ विवादित बयान दिया था। इस बयान के विरोध में मुस्लिम समुदाय ने देवबंद कोतवाली में तहरीर दी और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने “अल्लाह हू अकबर” के नारे लगाए, जिससे इलाके में तनाव बढ़ गया। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सहारनपुर में धारा 144 लागू कर दी गई। शुक्रवार की देर शाम, जब मुसलमानों की भारी भीड़ कोतवाली पहुंची, तो पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए देवबंद में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने की योजना बनाई है। सूत्रों के अनुसार, शनिवार को भी सहारनपुर में विरोध प्रदर्शन की घोषणाएं की गई हैं, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है।
यह भी पढ़े- सहारनपुर मे दिव्यांग युवक की गला काटकर हत्या
इस घटना ने क्षेत्र में धार्मिक संवेदनशीलता को एक बार फिर उजागर किया है और प्रशासन इसे नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।