NEWS BY: Pulse24 News
04/01/2025 को कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो FIR प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी ने तहरीर देकर शिकायत की कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब ने शादी का झांसा देकर वादिनी के साथ अलग-अलग स्थानों पर दुष्कर्म किया और बाद में शादी का दबाव बनाने पर वादिनी को गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इस पर पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए अभियुक्त के खिलाफ धारा 323/506/376 भादवी के तहत FIR दर्ज की।
इस गंभीर मामले की जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस टीम का गठन किया। टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए अभियुक्त की जानकारी एकत्र की और 30/01/2025 को उसे सहारनपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम मोहम्मद आकिब (उम्र 26 वर्ष), निवासी बिजली घर के पास, चिलकाना रोड, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश है।
पुलिस टीम में शामिल सदस्य:
- म०उ०नि० ज्योति पंवार (कोतवाली मसूरी)
- उ०नि० जैनेंद्र राणा
- कां० अमित डबराल
- कां० केतन (एसओजी देहरादून)