NEWS BY: Pulse24 News
झारखण्ड – जब तक संविधान है तब तक हम आश्वस्त रह सकते हैं कि देश में विधि का शासन और लोकतंत्र भी सुरक्षित है। हमारे संविधान का उद्देश्य सर्वोदय है, सर्वे भवंतु सुखीन है। हर नागरिकों का यह कर्तव्य है कि हम संविधान के प्रति श्रद्धा भाव रखें। उक्त बातें राजनीति विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ सुकल्याण मोइत्रा ने कही। वह 26 नवंबर को संविधान दिवस के अवसर पर रविंद्र नाथ टैगोर भवन में आयोजित कार्यशाला को, बतौर अध्यक्ष, संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि आज के दिन हम अपने सभी संविधान निर्माताओं को याद करते हैं और उनका नमन करते हैं। डॉ मोइत्रा ने यह भी कहा कि संविधान दिवस अपने संविधान के प्रति पूरी निष्ठा बनाए रखने का संकल्प लेने का भी दिन है।
इस अवसर पर अपने विचार रखते हुए विभाग के शोधार्थी रुखसाना परवीन, महेंद्र पंडित एवं रवि विश्वकर्मा ने संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों में से वीरेंद्र शर्मा, सोनल पांडे, पिंटू रजक, सूर्यकांत, सोनी, रिया कुमारी, प्रियंका कुमारी, संतोष यादव, नैना, किरण कुमारी, शगुफ्ता, सोनू तथा कृष्ण कुमार ने भी अपने-अपने विचार रखे। अंत में विभागीय प्राध्यापक डॉ अजय बहादुर सिंह ने संविधान का शपथ पाठ कराया। इस अवसर पर तृतीय व प्रथम सामसस्त्र के विद्यार्थी अच्छी संख्या में उपस्थित रहे।