NEWS BY: Pulse24 News
झारखंड- हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड में अयोध्या में राम मंदिर निर्माण वार्षिक उत्सव काफी धूमधाम से मनाई गई। प्रखंड के तमाम मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ लोगों ने भजन कीर्तन तथा भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं बड़कागांव राम जानकी मंदिर में राम मंदिर निर्माण वार्षिक उत्सव विशेष रूप से की गई। भगवान श्री रामचंद्र ,सीता और लक्ष्मण के द्वारा लोगों को आशीर्वाद देते जीवंत झांकी दिखलाई गई।
यहां लगभग 150 – 200 श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना के साथ हवन किया। प्रखंड के कई मंदिरों में देर रात तक भजन कीर्तन, प्रसाद का वितरण होता रहा।इस दौरान भगवान श्री रामचंद्र जी को याद किया गया। तथा लोगों के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ पढ़ी गई। पिंटू गुप्ता एवं इंग्लेश सोनी ने कहा कि हमें भगवान श्री रामचंद्र जी के आदर्शों पर चलकर हमें एक नया भारत का निर्माण करना है ।
पूरे विश्व में सनातन धर्म का पताका फहराना है एक बार फिर भारत को पुनः विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से राम जानकी मंदिर के पुजारी चिंतामणि महतो, बंधन महतो, कीर्तन महतो , अजय महतो, शिवम कुमार, सावित्री देवी, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी ,चेतलाल महतो, पदुम महतो ,रविंदर लाल ,पवन कुमार के अलावा दर्जनों उपस्थित थे।