NEWS BY: Pulse24 News
छत्तीसगढ़- बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत सैहदा में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष सह झारखंड श्रमिक संघ जिला सचिव संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन के 81वां जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर जरूरतमंदों के बीच लगभग 200 कंबल का वितरण किया गया।
ज्ञात हो की संजय सिंह प्रतिवर्ष शिबू सोरेन के जन्मदिन पर जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करते आ रहे हैं । संजय सिंह ने पिछले 5 वर्षों में लगभग 7000 से अधिक जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण कर चुके हैं। मौके पर संजय सिंह ने लोगों को सुझाव दिया कि ठंड का मौसम दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहा है,कंबल को अच्छा तरह से प्रयोग कीजिएगा ।मौके पर झामुमो पंचायत अध्यक्ष चूरामन गंझु, सचिव राजेश हंसदा, मो कोमली, संजय सोरेन, कलावती देवी, महेन्द्र सोरेन ,कुलदीप गंझू, संगीता देवी इत्यादि सैकड़ो महिला पुरुष उपस्थित थें।