NEWS BY: Pulse24 News
चंदौली , उत्तर प्रदेश – नये साल के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में दर्शन करने जा रहे हैं। भगवान का दर्शन कर साल के पहले दिन पूरे साल अच्छा गुजरने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। अपने आप में यह अनोखा नजारा है। क्योंकि पिछले कुछ वर्षों से बड़ी संख्या में सनातन परंपरा की ओर लोगों को मुड़ता हुआ देख मंदिर के पुजारी भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। जिले के चकिया तहसील के हेतिमपुर नेवाजगंज इलाके में स्थित स्वयंभू जागेश्वर नाथ मंदिर में 2025 के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन किया। यही नहीं साल के पहले दिन सुबह 10:00 बजे हुई शंभू शिवलिंग भगवान जागेश्वर नाथ की आरती में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोगों ने स्वयंभू भगवान जागेश्वर नाथ से आशीर्वाद मांगा। वही बच्चे बूढ़े महिलाएं सभी लाइन में. लगकर भगवान का जलाभिषेक कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने बताया कि साल के पहले दिन भगवान का दर्शन करके उन्होंने अपने नए साल की शुरुआत की है। ताकि उनका साल अच्छा बीते खुशियों से भरा रहे।