NEWS BY: Pulse24 News
सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष के कार्यालय नूतन नगर कालीबाड़ी गया में जयंती मनाया गया इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष पंकज मिश्रा सहितअन्य लोगों ने उनके चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के साहस और पराक्रम की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के एक अद्वितीय नेता और प्रखर राष्ट्रभक्त थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, संकल्प और दूरदर्शिता से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी।नेताजी का जीवन प्रेरणादायक था। उन्होंने भारतीय सेना के निर्माण और “आजाद हिंद फौज” के गठन के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम को सैन्य शक्ति प्रदान की। उनका नारा “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा” आज भी हर भारतीय के हृदय में गूंजता है। यह केवल एक नारा नहीं था, बल्कि यह उनके अडिग विश्वास और स्वतंत्रता प्राप्ति के प्रति उनकी असीम निष्ठा का प्रतीक था। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता ने कहा
कि सुभाष चंद्र बोस ने देश के युवाओं में जोश और प्रेरणा का संचार किया। उन्होंने अपने जीवन और संघर्ष के माध्यम से यह सिखाया कि देश के लिए सर्वोच्च बलिदान भी कम है। उनका जीवन हमें यह संदेश देता है कि साहस, पराक्रम और देशभक्ति से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है नेताजी का जीवन प्रत्येक भारतीय को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग और समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। आज के जयंती कार्यक्रम में श्रीमती कलादेवी अर्णव पांडे भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव भाजपा नेता राणा रणजीत सिंह भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर सुनील बंबईया दीपक पांडे चीनू मिश्रा महेश यादव मंटू कुमार सुनील कुमार सिन्हा बबलू गुप्ता सहित अन्य लोगों उपस्थित होगा श्रद्धासुमन सुबोध अर्पित किए सुनील
बअंबाओया