हजारीबाग कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का विधिवत् आयोजन किया गया।

हजारीबाग कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का विधिवत् आयोजन किया गया।

Spread the love

हजारीबाग कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का विधिवत् आयोजन किया गया।
Pulse 24 News
हजारीबाग/झारखंड
हजारीबाग कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का 03 सितम्बर 2024 को 12:15 बजे-13:30 बजे अप० में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, हजारीबाग से अनुमति प्राप्त कर पुलिस अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक (CCR) के नेतृत्व में टीम गठित कर हजारीबाग कोर्ट परिसर में मॉक ड्रिल का विधिवत् आयोजन किया गया। जिसमें कोर्ट परिसर में अचानक हरवे-हथियार से लैस होकर घुसे अपराधकर्मी की सूचना पर इस स्थिति में विधिवत् त्वरित कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा सकर्तकता पूर्वक सर्च / तलाशी ली गयी, जिसमें 02 छद्म अपराधियों (पुलिसकर्मी) को जिला पुलिस बल, विशेष शाखा, हजारीबाग की टीम एवं डॉग स्क्वायड की टीम द्वारा गहनता से कोर्ट परिसर का निरीक्षण करते हुए डॉग स्क्वायड की विशेष मदद से उक्त छद्म अपराधियों को चिन्हित कर पकड़ा गया। मॉक ड्रिल की यह पूरी प्रक्रिया देखने में वास्तविक जैसा प्रतीत हुई। इस मॉक ड्रिल का उद्येश्य सिविल कोर्ट, हजारीबाग न्यायालय परिसर में सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लेना एवं सुरक्षा बिन्दुओं की खामियों की जानकारी प्राप्त करना तथा सिविल कोर्ट, हजारीबाग न्यायालय परिसर में पुख़्ता सुरक्षा-व्यवस्था मुहैया कराये जाने के साथ-साथ आपातकालीन आकस्मिक स्थितियों में त्वरित एवं ठोस पहल करना था।
मॉक ड्रिल में शामिल पुलिस पदाधिकारी/कर्मी
1. मनोज कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक (सी०सी०आर०) 2. नीरज, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) 3. पु० नि० सुभाष सिंह, पुलिस केन्द्र, 4. पु० नि० नन्द किशोर साह, पुलिस निरीक्षक, सदर अंचल, 5. परिचारी प्रवर कुमार देवव्रत, पुलिस केन्द्र, 6. पु०अ०नि० जय प्रकाश सिंह, प्रभारी, सी०सी०आर०, 7. पु०अ०नि० संजय कुमार, सदर थाना, 8. पु०अ०नि० किशुन मंडल, विशेष शाखा, 9. पु०अ०नि० पुष्पा लकड़ा, विशेष शाखा, 10. डॉग स्क्वायड टीम, 11. क्यू०आर०टी० टीम, पुलिस केन्द्र, हजारीबाग। तथा
हजारीबाग जिला पुलिस टिम सामिल हैं।

ब्यूरो रिपोर्ट हजारीबाग
Ashok Banty Raj – 9835533100


Spread the love

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *