• Home
  • उत्तराखंड
  • 1971 की ऐतिहासिक विजय का भव्य उत्सव, सेनानियों को किया गया सम्मानित
Image

1971 की ऐतिहासिक विजय का भव्य उत्सव, सेनानियों को किया गया सम्मानित

Spread the love

कोटद्वार, उत्तराखंड – 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की अभूतपूर्व विजय को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला कांग्रेस, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ, कोटद्वार द्वारा गुरु नानक वेडिंग प्वाइंट में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक विजय दिवस पर भारतीय सेना के शौर्य और बलिदान को सलाम किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोटद्वार की प्रथम महिला महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी और विशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी रहे। दोनों ने इस मौके पर भारतीय सेना के साहस को याद करते हुए कहा कि 1971 की विजय केवल एक युद्ध की जीत नहीं थी, बल्कि यह हर भारतीय के गर्व और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। कार्यक्रम में कई गौरव सेनानियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने जीवन का अमूल्य हिस्सा देश की सेवा में समर्पित किया। महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी और पूर्व मंत्री श्री सुरेन सिंह नेगी जी ने उन्हें शॉल और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। सम्मानित सैनिकों ने अपने अनुभव साझा किए और भारतीय सेना के अनुशासन और वीरता का संदेश दिया।

महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने अपने संबोधन में कहा, “यह दिन हमें उन वीर जवानों के अदम्य साहस की याद दिलाता है जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।” वहीं, आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने कहा,भारतीय सेना के बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। हमें गर्व है कि हमारे सैनिकों ने दुनिया में भारत की ताकत और सम्मान को स्थापित किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के कई कार्यकर्ता, शहर के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। इस आयोजन का संचालन कांग्रेस पूर्व सैनिक शूरवीर खेतवाल जी ने किया।

सम्मानित होने वाले गौरव सेनानियों में 1971 की जंग में शामिल सूबेदार आनंद सिंह रावत, श्रीमती सीता देवी पत्नी स्व. हरी सिंह रावत, श्रीमती विद्या देवी नेगी पत्नी स्व. मदन सिंह नेगी, श्रीमती सावित्री देवी पत्नी स्व. देव प्रवीन सिंह बिष्ट, श्रीमती गोदाम्बरी देवी पत्नी स्व. जशपाल सिंह बिष्ट, श्रीमती महेश्वरी देवी पत्नी स्व.बलबीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटवाल, सदानंद सिलमाना, गंभीर सिंह नेगी, चंदन सिंह रावत, केशर सिंह, सोहन सिंह नेगी, बलबीर सिंह पुंडीर, दरबान सिंह पुंडीर, ज्ञान सिंह पुंडीर, बालम सिंह, गब्बर सिंह भंडारी जी को महापौर श्रीमती हेमलता नेगी जी एवं माननीय पूर्व कैबिनेट मंत्री आदरणीय श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी जी ने सम्मानित किया एवं नमन किया।

अन्य गणमान्य व्यक्तियों में महानगर कांग्रेस कमेटी कोटद्वार के अध्यक्ष संजय मित्तल, कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीन रावत, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष विजय रावत,पूर्व प्रमुख गीता नेगी, प्रदेश महासचिव, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ बृजपाल सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष सुदर्शन रावत, सेवादल अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, प्रदेश सचिव गणेश नेगी, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल,सोशल मीडिया महानगर अध्यक्ष कमल बिष्ट,जानकी बुडाकोटी, शहनाज शमशीर, निवर्तमान पार्षद गण आशा चौहान, बीना नेगी, सूरज कांति, सोनिया नेगी, नईम अहमद,महिला कांग्रेस नेत्री प्रीति देवी, कमलेश्वरी देवी, गीता सिंह, राजीव कपूर, विजय माहेश्वरी, नन्दन सिंह, आलम सिंह रावत, जितेन्द्र सिंह बिष्ट, पापेंद्र सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह रावत, उम्मेद सिंह नेगी, सूरज प्रकाश शाह, प्रदीप नेगी, मानशेर सिंह सैनी, अहसान आलम, राजेंद्र गुसाईं, सूरमान सिंह नेगी, दिलबर सिंह नेगी, चंद्रमोहन मोहन नेगी, विजय पाल नेगी, भगतमोहन, होशियार सिंह बिष्ट, केशर सिंह बिष्ट, क्रिश चंद मदवाल, रंजीत सिंह, अनिल वर्मा, हिम्मत सिंह नेगी, विनोद नेगी, गोविंद, देवेंद्र सिंह नेगी, आनंद, अरुण, शैलेन्द्र सिंह, बलबीर पुंडीर, सुरेन्द्र, सदानंद, विनय गुसाई, गब्बर सिंह, आनंद सिंह रावत, विद्या देवी, सीता देवी, देवेंद्र नैथन, योगेंद्र बिष्ट, भीमेंद्र, राजन चार्ल्स और भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए।


Spread the love

Releated Posts

वाहन चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – दिनांक 24-04-2025 को वादी कमल सिंह सजवान पुत्र…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

नकली पनीर की कालाबाजारी में लिप्त तीन अभियुक्त आए गिरफ्त में

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News देहरादून , उत्तराखंड – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की गोपनीय सूचना पर पुलिस…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 30, 2025

यात्रा की व्यवस्थाओं और तैयारियों का एसएसपी पौड़ी ने लिया जायजा

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – विगत वर्षो कि भांति इस वर्ष भी चारधाम…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 29, 2025

पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार

Spread the love

Spread the loveNEWS BY: Pulse24 News पौड़ी , उत्तराखंड – दिनांक 19.02.2025 को स्थानीय निवासी थलीसैण द्वारा थाना…


Spread the love
ByByPriyanka SirolaApr 27, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *