NEWS BY: Pulse24 News
कोसीकलां , उत्तर प्रदेश – गांधी चिकित्सालय परिसर में आयोजित महायज्ञ का आचार्य विवेक उपाध्याय के नेतृत्व में चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल गोयल, मैथिल ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामदेव भारद्वाज, लेखाधिकारी योगेंद्र शर्मा, अनिल प्रधान ने संयुक्त रूप से किया।मुख्य अतिथि शनिदेव मंदिर के महंत जानकीदास महाराज ने बताया कि हमारा देश आर्यवर्त ऋषियों का देश है, वेद ज्ञान कल्याण करने वाली वाणी एवम् ज्ञान है। हमारे देश मे प्रारंभ से ही जगत कल्याण हेतु धार्मिक आयोजन आयोजित होते रहते हैं। चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल एवं रामदेव भारद्वाज ने बताया कि यज्ञ संसार का सर्वोत्तम कर्म है। यज्ञ में मंत्रोच्चारण के साथ आहुति देने से पर्यावरणीय प्रदूषण दूर होता है साथ ही आत्मिक शुद्धि भी होती है। वर्तमान परिदृश्य में यज्ञ प्रचारिणी सभा इसे जीवंत कर रही है। मुख्य संयोजक पंडित विवेक उपाध्याय ने बताया कि नगर में दशम बार हो रहे ग्यारहकुंडीय यज्ञ में प्रात एवम् सांय सामवेद यजुर्वेद एवं अथर्ववेद के वैदिक मंत्रों की आहुति प्रदान की जाएगी। रामचरित मानस पाठ का सस्वर वाचन किया गया। महायज्ञ की पूर्ण आहुति 29 दिसंबर हो होगी। इस अवसर पर यज्ञ प्रबंधक कन्हैयालाल मंगला, धर्म सीमेंट वाले, आर न भारद्वाज, सत्यप्रकाश बिंदल, भगवत मित्तल अचार वाले, महामंत्री राजपाल शर्मा, उपाध्यक्ष भूदेव प्रसाद शर्मा, दीपक भारद्वाज, कमलकांत शर्मा, मुकेश वैष्णव, तनिष्क मंगला, गौरव अग्रवाल, आदि उपस्थित रहे।