NEWS BY: Pulse24 News
रिडीह, 21 दिसंबर 2024: आज गिरिडीह प्रखंड मुखिया संघ की बैठक होटल फोर सीज़नस, बंखंजो बोर्डो हवाई अड्डा के समीप आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष शब्बीर आलम ने की। बैठक में गिरिडीह प्रखंड के सभी मुखिया उपस्थित हुए और संगठन के सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए, जिनमें प्रमुख थे:
- संघ के संचालन के लिए प्रखंड परिसर में एक कमरे की मांग, जिसे संघ के कार्यालय के रूप में इस्तेमाल किया जाए।
- उपायुक्त महोदय को आवेदन देकर मनरेगा की नई योजनाओं की स्वीकृति की मांग।
- पीएचडी द्वारा गर्मी के मौसम से पहले सभी पंचायतों में खराब पड़े चापानल की मरम्मत।
- अंचल के कर्मचारियों की पंचायतों में रोस्टर के अनुसार उपस्थिति की मांग।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष भगीरथ मंडल, बीरबल मंडल, रवींद्र मंडल, आशा देवी, सावित्री देवी, बुधनी देवी, रामेश्वर वर्मा समेत कई मुखियाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।