NEWS BY: Pulse24 News
हजारीबाग , झारखण्ड – हजारीबाग जिले के बड़कागांव प्रखंड के कई चर्च में दया करुणा और प्रेम के भगवान प्रभु यीशु का अनुयायियों 2024 वां जन्मदिन मनाया। बड़कागांव जेएमएस चर्च, बरतुआ, कुंदरु, जोभीया के चर्च में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। बड़कागांव
जेएमएस चर्च में पास्टर नकुल महतो के नेतृत्व व युगेश्वर प्रजापति की अध्यक्षता में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान प्रमुख फुलवा देवी, पास्टर नकुल महतो, पंसस कृष्णा राम, प्रमुख प्रतिनिधि हेमंत भुईंया, जीप प्रतिनिधि मोहम्मद इब्राहिम, पूर्व पंसस राजीव रंजन ,भीखन महतो, शिक्षक सुकेश कुमार, योगेंद्र महतो उपस्थित अन्य प्रबुद्ध जनो ने संयुक्त रूप से 5 फिट लंबा केक काटा। इस दौरान एक उपस्थित 4 वर्षीय बच्चा ने भी अपने जन्मदिन पर केक काटकर जन्मदिन को यादगार बनाया । एक दूसरे को केक खिलाकर लोगों ने प्रभु यीशु की जन्मदिन पर बधाई दी। मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, अतिथियों के लिए स्वागत गीत गायी गई। इसके अलावा सामाजिक कुरीतियां , शराब उन्मूलन, सामाजिक व्यवहारिकता, के अलावा शिक्षा झारखंड की संस्कृति पर विशेष नाट्य मंचन किया गया। मौके पर पास्टर नकुल महतो ने प्रभु यीशु से तमाम लोगों की सुख व समृद्धि की कामना की । कहा की प्रभु यीशु दया करुणा और प्रेम के प्रतीक हैं। हमें मिलजुल कर रहने, एक दूसरे के सम्मान, सहयोग करने की संदेश देते हैं। मौके पर उपस्थित लोगों में बादल कुमार, सुकेश कुमार,योगेंद्र महतो, पास्टर नकुल महतो, अध्यक्ष योगेश्वर प्रजापति, सचिव महेंद्र महतो, कोषाध्यक्ष शिवकुमार महतो, बादल महतो, घोलटू महतो सीताफल महतो, सीटू कोयरी ,विक्रम कुमार, ईश्वर दयाल महतो, राहुल कुमार, लोकेश कुमार, इंद्रनाथ महतो, पवन कुमार, यशवंत कुमार के अलावा दर्जनों लोग उपस्थित थें।