NEWS BY: Pulse24 News
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करने के साथ-साथ मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गए हैं।
जिसके क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय कोटद्वार से जारी NBW वाद संख्या -3464/2023, धारा- 138 NI Act से सम्बंधित वारण्टी अभियुक्ता श्रीमती सुशीला उनियाल,वाद संख्या-1301/2023, धारा-138 NI Act से सम्बंधित अभियुक्त अमित कुमार को उनके घर से गिरफ्तार किया साथ ही कोतवाली लैंसडाउन पुलिस द्वारा माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम कोटद्वार द्वारा जारी NBW वाद संख्या-70/2021, धारा-279,429 IPC से सम्बंधित फरार अभियुक्त जितेंद्र सिंह को गुमखाल से गिरफ्तार किया गया है। उक्त तीनों गिरफ्तारशुदा वारण्टियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम पता अभियुक्त
- श्रीमती सुशीला उनियाल पत्नी स्वर्गीय श्री वीरेंद्र, निवासी- जौनपुर नियर हच टावर, कोटद्वार।
- अमित कुमार (डॉक्टर साहब) पुत्र श्री वेद प्रकाश, निवासी- झूला बस्ती, लकड़ी पड़ाव कोटद्वार।
- जितेंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) पुत्र शिव सिंह, निवासी- ग्राम सुंदरियाल गुदीयाल, लैंसडाउन।
पुलिस टीम कोटद्वार
- उपनिरीक्षक श्री राजविक्रम सिंह।
- उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट।
- मुख्य आरक्षी श्री करण यादव।
- आरक्षी श्री दिनेश दिलवाल।
- आरक्षी दिनेश दिलवाल।
पुलिस टीम लैंसडाउन
- उपनिरीक्षक श्री संजय रावत
- आरक्षी श्री कपिल।
- आरक्षी श्री चंद्रपाल।